आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ड़ यूनुस चौधरी

Spread the love

काशीपुर। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ड़ यूनुस चौधरी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह देहरादून जाकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गांव बैलजूड़ी निवासी ड़ यूनुस चौधरी का परिवार पूर्व में कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वर्ष 2021 में उन्होंने आप की सदस्यता लेकर जसपुर क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। यूनुस ने रविवार को आप से इस्तीफा दे दिया। वह काफी समय से खुद को असहज महसूस कर रहे थे। सोमवार को ड़ यूनुस ने देहरादून जाकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ शादाब कमाल, राशिद सिद्दीकी, वसीम सिद्दीकी, आरिफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, सलमान गोल्डी, प्रगट सिंह, कुलवीर सिंह,फखरुद्दीन, सोनू कादरी, आसिफ चौधरी,अकरम, जसवीर, तस्लीम, इबरान, फारुक, फजलुर्रहमान, शाने आलम, शाहरुख, मो़ आजम, गगन सिंह, सरदार निशान सिंह, मासूम चौधरी व साजिद चौधरी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *