का दोहरा शतक, द्रविड़-गावस्कर छूटे पीछे

Spread the love

नई दिल्ली। एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगा दिया है। उन्होंने 311 गेंदों पर यह कारनामा किया। इस दौरान गिल के बल्ले से 21 चौके और 2 छक्के भी निकले। इसके साथ ही उन्होंने रिकॉड्र्स की झड़ी लगा दी है।उन्होंने 35 साल पुराना मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वह इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा पर्सनल स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। यह गिल के टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर है। गिल ने 387 गेंदों पर 269 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *