भैड़गांव में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम भैड़गांव के ग्रामीण आज भी पेयजल के लिए भटक रहे है। वर्षों पूर्व गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना भी अब तक गांव नहीं पहुंच पाई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भैड़गांव में दो वर्ष पूर्व आठ सौ से अधिक मुस्लिम परिवार रहते थे, लेकिन वर्तमान में यह संख्या केवल पांच सौ तक ही रह गई है। पलायन का मुख्य कारण गांव में पेयजल सुविधा का नहीं होना बताया जा रहा है। समस्या से जूझ रहे कई अन्य परिवार भी पलायन की तैयारी में लगे हुए हैं। ग्राम प्रधान सुबाना बेगम ने बताया कि भैड़गांव में पानी की बड़ी समस्या है। सुबह होते ही ग्रामीणों को पानी के लिए दो किलोमीटर चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। वर्षों पूर्व गांव के लिए भैड़गांव स्त्रोत से पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना भी आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई। ग्रामीण मौ. इरफान ने बताया कि ग्रामीण इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन को पत्र भी भेज चुके हैं, लेकिन आज तक गांव में पानी नहीं पहुंच पाया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *