धनपुरा में पेयजल संकट

Spread the love

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में ग्रामीणों को पानी का संकट सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में चलाई गई पेयजल सुविधा को ठीक से नहीं चलाया जा रहा है। पानी की टंकी की देखभाल के लिए भी कोई कर्मचारी नहीं है। जिससे चलते पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव धनपुरा में पेयजल सुविधा होने के बावजूद ग्रामीणों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण जहीर हसन, नसीम अहमद, मुनीर, शहनवाज, राशिद, सजिद अली, शहजाद, बिन्दु आदि का कहना है कि जल संस्थान द्वारा पानी की टंकी की देखभाल के लिए कोई कर्मचारी नहीं लगाया गया है। टंकी पर कर्मचारी नहीं होने के कारण बोरबेल में लगी मोटर जल गई है जिसके कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे पूर्व भी मात्र दो घंटे ही पानी दिया जाता था। दो घंटे पानी की सप्लाई से ग्रामीणों की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थी। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की मगर स्थिति जस की तस बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द पानी की सप्लाई और मोटर को ठीक नहीं किया गया तो इसकी शिकायत जिलााधिकारी से की जाएगी। ग्रामीणों में इलियाश, यासीन, जहीर, फुरकान, रहमान, निशार, सौकीन, राजेश, नौसाद अली ने ग्राम सचिव से पानी की व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि विभाग को पानी की टंकी पर एक कर्मचारी की तैनाती करनी चाहिए जो उसकी देखभाल हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *