खूनीबड़ व निंबूचौड़ में पेयजल संकट

Spread the love

जल संस्थान की मोटर खराब होने से बढ़ी समस्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नलकूप खराब होने से खूनीबड़ व निंबूचौड़ क्षेत्र में पिछले दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। आक्रोशित वार्डवासियों ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि क्षेत्रवासियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेयजल संकट के कारण वार्डवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही हैं।
खूनीबड़ व निंबूचौड़ क्षेत्र के करीब दो हजार परिवारों को जल संस्थान के नलकूप से पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन, पिछले दो दिन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। नतीजा वार्डवासियों को पानी की तलाश में अन्य वार्डों में भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी कुलदीप रावत, जय भट्ट ने बताया कि हर महीने जल संस्थान का नलकूप खराब हो जाता है। नलकूप में लगी पुरानी मोटर को बदलकर नई मोटर लगवाने के लिए कई बार जल संस्थान को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, हर बार वर्षों पुरानी मोटर की ही मरम्मत करवाई जाती है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से वार्डवासियों की दिनचर्चा प्रभावित हो रही है। वहीं, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नलकूप में लगी मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मोटर मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही समस्या का निराकरण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *