तल्लीताल बाजार में तीन दिन से पेयजल संकट

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल में गर्मियां शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। तल्लीताल बाजार में बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या के निदान के लिए कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को बताया गया है। साथ ही पंप हाउस में बने शिकायत केंद्र पर संपर्क किया जा रहा है। इसके बावजूद भी क्षेत्रवासियों को समस्या जस की तस है। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों मैं भी कई स्थानों पर पेयजल की समस्या देखने को मिल रही है। हल्द्वानी रोड निवासी अनवर हक बताते हैं कि उनके यहां बीते दो माह से पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज के कामकाज व पीने के लिए पड़ोसियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। तल्लीताल बाजार निवासी अनिल भट्ट बताते हैं कि बीते 3 दिनों से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अगर जल्द जल संस्थान अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया तो मजबूरन क्षेत्रीय लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मामले में ईई विपिन चौहान ने बताया कि पेयजल समस्या की शिकायत मिली थी जिसे दुरुस्त कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *