धामीगौंडा में पेयजल संकट, कई किमी दूर से वाहनों में ला रहे हैं पीने का पानी

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर धामीगौंडा क्षेत्र के लोग पानी को तरस गए हैं। इस क्षेत्र के नलों में 12दिनों से पानी की बूंद नलों में नहीं टपकी है। जिससे लोग मजबूरी में कई किमी दूर से वाहनों में पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। धामीगौंडा क्षेत्र के मैथल,कुनकटिया,दौबांस के कई गांवों में पानी नलों में नहीं आ रहा है। जिससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बबलू पाण्डेय ने कहा कि 12 दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। पीने के पानी सहित जानवरों के लिए पानी का इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी वाहन से 6 किमी दूर पेयजल स्त्रोत से लोग पानी लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की दिक्कत का समाधान करने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता विनय जोशी ने कहा कि जेई को पेयजल स्त्रोत के निरीक्षण के लिए भेजा गया है। टूटी पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है। जल्द ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *