गंदी नालियों से गुजर रही पेयजल लाइन, बीमारियों का खतरा

Spread the love

कोटद्वार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में गदंगी से गुजर रही पेयजल लाइन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दूषित नालियों से गुजर रही पेयजल लाइन आमजन के लिए मुसीबत बन रही है। इसके कारण घरों में गंदे पानी की भी आपूर्ति हो रही है। इससे आमजन को बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
करीब सत्तर के दशक में कोटद्वार में पेयजल लाइनें बिछाई गई थी, उस समय कोटद्वार व भाबर की जनसंख्या मात्र 25-30 हजार की थी। वर्तमान में यहां की जनसंख्या डेढ़ लाख से अधिक हो चुकी है और कनेक्शनों की संख्या भी हजारों में पहुंच गई है। बावजूद इसके आज भी दशकों पूर्व बिछाई गई पेयजल लाइनों से ही घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। तल्ला काशीरामपुर, कौड़िया, मल्ला काशीरामपुर, बालासौड़, आमपड़ाव सहित कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पेयजल लाइनें नालियों से होकर गुजर रही हैं। ऐसे में दशकों पुरानी इन लाइनों में लीकेज होता है तो घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति तय है। पूर्व में कई मर्तबा इस तरह के मामले प्रकाश में आ भी चुके हैं, जबकि घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति हुई हो। लेकिन, दूषित पानी के कारण कभी कोई जनहानि नहीं हुई है।

सीवर के साथ गुजर रही पेयजल लाइनें
नगर क्षेत्र में कई जगह सीवर लाइनें और पेयजल लाइनें साथ में गुजर रही है। सीवर लाइनों के नीचे से गुलर रही पेयजल लाइनों में लीकेज के कारण कभी-कभार पानी में सीवर की बदबू भी आती है। इस तरह की शिकायतें कौड़िया क्षेत्र में देखने को मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *