पेयजल योजना का ग्राम पंचायत को हस्तांतरित न होने से ग्रामीणों में रोष

Spread the love

चमोली। मालकोट ग्राम पंचायत के अंतर्गत जलसंस्थान की पेयजल योजना को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित न होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शुक्रवार को तहसील के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सहित कई अन्य आला अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल संस्थान को बार-बार इस संबंध में अवगत करने के बाद भी अधिकारी उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तथा इस योजना को ग्राम सभा को हैंडओवर करने के लिए कई बार गुहार भी लगा चुके हैं। बताया कि योजना पर पानी भी सुचारु नहीं चल रहा है। प्रधान प्रियंका देवली, क्षेपंस रजनी देवी आदि का कहना है कि अब मालकोट के ग्रामीणों ने निर्णय लिया है वे जल संस्थान के बिलों का भुगतान भी नहीं करेंगे तथा पेयजल योजना पर ग्राम पंचायत के माध्यम से मरम्मत व रखरखाव करेंगे। तहसील में ज्ञापन देने वालों में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दान सिंह नेगी, केदार सिंह कठैत, खीम सिंह रौथाण, बलवीर कठैत, वचन सिंह रौथाण, सोवन सिंह व नैन सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *