ठप पड़ी पेयजल योजना, पानी को तरस रहे ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत नौगांवखाल के लिए बनाई गई सुधरी-धरमपुर-पांथर पेयजल योजना पिछले कई माह से ठप पड़ी हुई है। नतीजा ग्रामीणों को पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
80 के दशक में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए धरमपुर-पांथर पेयजल योजना बनाई गई थी। इस योजना से नौगांवखाल बाजार के साथ ही धरमपुर, पांथर, मरड़ा, जणदा देवी के सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन, पिछले छ: माह से पेयजल योजना बदहाल पड़ी हुई है। देखरेख के अभाव में लीकेज पेयजल लाइन से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर पाईप लाइन ही उखड़ गई हैं। ग्रामीण सुबोध बमोला, योगेश पांथरी, सुरेश पांथरी ने कहा कि समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, अब तक समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। कहा कि अब ऐसे में ग्रामीण एकजुट होकर सतपुली पहुंचकर जल निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *