ग्रास्टनगंज क्षेत्र में पेयजल किल्लत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रास्टनगंज स्थित वार्ड नंबर एक में पिछले दो दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। नतीजा, वार्डवासियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
ग्रास्टनगंज वार्ड नंबर एक में सिद्धबली के समीप स्थित नलकूप से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन, पिछले दो दिन से नलकूप खराब होने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वार्डवासी राजेश थपलियाल, जयप्रकाश ध्यानी, संजय रावत, रतन सिंह भंडारी, गंगा राम देवरानी ने बताया कि नलकूप की मोटर दशकों पुरानी है। नतीजा, आए दिन मोटर खराब हो जाती है। नलकूप की मोटर बदलने के लिए वार्डवासी कई बार जल संस्थान व जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। पेयजल संकट से सबसे अधिक परेशानी घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों को हो रही है। वार्डवासियों ने जल संस्थान से जल्द समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *