कांसखेत, बांजखाल क्षेत्र में पेयजल किल्लत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कल्जीखाल ब्लॉक की गिदरासू-कल्जीखाल-कांसखेत पेयजल योजना से पानी की सप्लाई चरमराई हुई है। पेयजल किल्लत से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द से समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
बीते एक सप्ताह से पेयजल लाइन बारिश से गिदरासू और कल्जीखाल के बीच क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके कारण इस योजना से कांसखेत, बांजखाल क्षेत्रों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ता इन दिनों प्राकृतिक स्रोतों से ही पानी लाने को मजबूर हैं। इस संबंध जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को भी ज्ञापन भेजकर समस्या का हल करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *