पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Spread the love

मढ़ी चौरास क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ठप है पेयजल आपूर्ति
श्रीनगर गढ़वाल। मढ़ी चौरास क्षेत्र में पेजयल की समस्या होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है। कहा जब भी इस संदर्भ में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाती है तो वह पंप खराब होने का बहाना बना देते हैं। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
क्षेत्र के डा. टीएस भंडारी, इंद्रमोहन काला, योगेश्वर प्रसाद डिमरी, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, शिवचरण बहुगुणा, बलवंत सिंह रौथाण, भरत सिंह पटवाल, उमेद सिंह रौथाणा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पानी की किल्लत होने पर टैंकरों से भी लोगों को पेयजल मुहैया नहीं कराया जा रहा है। कहा अब जनता आर-पार के मूड़ में है। उन्होंने विभाग का घेराव व धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *