पैंडुला में दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में रोष

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखण्ड कीर्तिनगर के ग्राम पैंडुला में विगत दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। शनिवार को पैंडुला के ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पैंडुला गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर शनिवार को पैंडूला के ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर सुनय कुकसाल ने कहा कि गांव में विगत दो महीनों से पेयजल आपूर्ति न होने ग्रामीण परेशान है। कहा कि ग्रामीण जल स्रोत से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। उन्होंने कहा जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी है कि सुनने को तैयार नहीं है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *