फर्जी रॉयल्टी दिखाने में वाहन चालक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। वन विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान फर्जी रॉयल्टी लेकर रेता ले जा रहे वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वाहन को सीज करते हुए वन दारोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। शनिवार की शाम को वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि फर्जी रॉयल्टी के साथ कुछ लोग रेता खनन कर रहे हैं। इसके बाद वन दारोगा शशि वर्धन अधिकारी के साथ वन विभाग की टीम ने वन उत्पाद जांच चौकी रुद्रपुर रेंज के समीप वाहनों को रोककर चैकिंग की शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक वाहन संख्या यूपी 25सीटी 6290 टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगी। जिसे देखकर टीम ने वाहन चालक से दस्तोवज मांगे तो वाहन चालक ग्राम गुलडिया शीशगढ़ बहेड़ी बरेली निवासी जाकिर की ओर से दिखाई गई रॉयल्टी फर्जी निकली। जिस पर टीम ने वाहन को सीज करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। वन दारोगा शशिवर्धन अधिकारी ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *