जेसीबी खाई में गिरी, चालक की मौत

Spread the love

 

चमोली। चमोली जिले के दशोली विकासखंड के पाणा इराणी मोटर मार्ग पर झीझी पुल के समीप एक जेसीबी मशीन लगभग सौ मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई है। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। ग्रामीणों की मदद से शव रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि पुलिस व प्रशासन की टीम घटना मौके पर रवाना हो गई है। ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन मोटर मार्ग में काम कर रहा जेसीबी झीझी पुल के समीप सौ मीटर से अधिक नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त पाकलैंड आपरेटर का नाम अभिषेक है। वे नैनीताल निवासी हैं। पीएमजेएसवाई के ईई शुभम रावत ने बताया कि इन दिनों झीझी पुल के समीप वैली ब्रिज की एप्रोच निर्माण के लिए हिल कटिंग कार्य किया जा रहा हैं। बुधवार को हिल कटिंग के दौरान अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी है। जिसमें जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *