खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Spread the love

टिहरी : चंबा थाने के तहत चंबा से धनोल्टी जा रहा वाहन कद्दूखाल के पास गुरुवार को तड़के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक मात्र सवार चालक सुमन (32) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ग्राम सिवालीपातल तहसील कंडीसौड़ (टिहरी) की मौके पर ही मौत हो गई। चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। टीम को चालक मौके पर ही मृत मिला। घटना की सूचना परिजनों का देते हुए पंचनामे और पीएम के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। टीम में आरक्षी राकेश रावत आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *