डंपर और पेड़ के बीच फंसकर चालक की मौत

Spread the love

काशीपुर। अचानक चल पड़े डंपर को काबू करने के प्रयास में चालक डंपर और पेड़ के बीच फंसकर घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गुलजारपुर कुंडेश्वरी स्थित सुंदर कलोनी, निवासी किशन पाल (27) पुत्र प्रेम सिंह केलामोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप का डंपर चलाता था। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे वह डंपर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा। जहां वह डंपर खड़ा कर मालिक से मिलने जा रहा था कि इस बीच अचानक डंपर चल पड़ा। जिसे रोकने के प्रयास में व डंपर व वहां खड़े एक पेड़ के बीच में फंस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पंप कर्मी उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *