सेब से भरा लोडर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत, एक घायल

Spread the love

विकासनगर। हिमाचल क्षेत्र से सेब लेकर मंडी जा रहा एक लोडर मीनस-क्वानू-हरिपुर मार्ग पर टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे सेब भरकर विकासनगर मंडी जा रहा लोडर अचानक टिकरधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चला रहे चालक पवन (26 वर्ष) पुत्र चमेल सिंह निवासी ग्राम डिडो जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार एक अन्य व्यक्ति ख्यालीराम पुत्र शिवराम निवासी निवासी नेरुवा-हिमाचल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर राजस्व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने गंभीर रूप से घायल ख्यालीराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लोडर वाहन के खाई में गिरने से उसमें लदा हजारों का सेब बर्बाद हो गया। नायब तहसीलदार केडी जोशी ने बताया कि हादसे में मृतक चालक की पहचान होने से परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। शव का पंचनामा कर परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जायेगा। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *