विकासनगर। हरिपुर कोटी-इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर लालढांग के समीप मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। जिसके बाद थाना कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।