मैक्स पिकअप खाई में गिरा, चालक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत एक मैक्स पिकअप वाहन खाई में गिर गया। जिससे वाहन का चालक घायल हो गया है। पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिर गया। जिससे वाहन में सवार सुखदेव सिंह निवासी कोटलमल गुमखाल घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल हो अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *