कंपनियों में लगे वाहनों में लोकल सवारी बैठाने पर भड़के चालक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा कमांडर टैक्सी समिति ने कंपनी में लगे वाहनों द्वारा सवारियां ले जाने पर रोष व्यक्त किया है। इस संदर्भ में टैक्सी समिति ने रेलवे परियोजना की निर्माणदायी कंपनी के इंचार्ज जनासू को ज्ञापन प्रेषित कर कहा कि रेलवे निर्माण में लगे वाहनों द्वारा लोकल सवारियों को बैठाया जा रहा है। जिससे टैक्सी चालकों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि इससे पहले भी कई बार कंपनियों के वाहनों द्वारा सवारियों को ले जाते हुए देखा गया है। जिसकी शिकायत पहले भी की गई है, लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। कहा की यदि इस तरह की पुनरावृत्ति होगी तो टैक्सी चालक कंपनी के खिलाफ आंदोलन के बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में योगेंद्र सिंह चौहान, बलवीर राणा, उदय राज, पंकज रावत, कुलदीप रावत, अखिलेश, राहुल, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *