अल्टो खाई में गिरी, चालक घायल

Spread the love

चम्पावत। विकास खंड बाराकोट में अल्टो वाहन गहरी खाई में गिरने के कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोहाघाट एसडीएच में उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार को बाराकोट के पम्दा के गेस्ट टीचर सत्य प्रकाश जोशी (33) पुत्र गोपाल दत्त जोशी निवासी पम्दा अपनी अल्टो यूके 03ए8623 को स्टार्ट कर लोहाघाट के प्रेमनगर रिश्तेदारी में आने की तैयारी कर रहे थे। बैक करते समय वाहन अनियंत्रित हुआ और 100 मीटर गहरी खाई में समा गया। चालक किसी प्रकार से वाहन से बाहर छिटकने के कारण खाई से पहले अटक गए। ग्रामीण संदीप जोशी, ललित मोहन जोशी, कमल किशोर जोशी, दिनेश जोशी आदि ने खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उन्हें उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक ड. जुनैद कमर ने बताया कि घायल के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *