पौड़ी में दो मकानों पर गिरा पेड़, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मुख्यालय पौड़ी के वाल्मीकि बस्ती में दो आवासीय भवनों पर शाम साढ़े चार बजे चीड़ का एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान घर के भीतर कोई नहीं था। जिससे घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर पीएल टम्टा बचाव दल के साथ मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरु किया। वहीं बस्ती के निवासियों ने कहा कि बस्ती में कई पेड़ आवासीय भवनों को खतरा बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे वाल्मीकि बस्ती में एक चीड़ का पेड़ अचानक दो आवासीय भवनों के ऊपर गिर पड़ा। दिन का समय होने के चलते भवनों में कोई नहीं था। जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी रेनु देवी, सुभाष व सागर ने बताया कि बस्ती में कई पेड़ आवासीय भवनों के लिए खतरा बने हुए हैं। जिसकी लिखित व मौखिक शिकायत जिला प्रशासन से कई बाद की जा चुकी है। लेकिन आज तक बस्ती के निवासियों की सुरक्षा के लिए इन पेड़ो को नहीं काटा गया है। उन्होंने कहा कि यही घटना रात के समय होती तो लोगों की जान भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बस्ती के निवासियों की सुरक्षा के लिए आवासीय भवनों के लिए खतरा बने पेड़ो को तत्काल काटवा जाना चाहिए। सीओ सदर पीएल टम्टा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस की टीम मौके पर रवाना हुई। उन्होंने कहा कि भवन पर गिरे पेड़ को हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि बस्ती में कई अन्य पेड़ जड़ों से खोखले हो चुके हैं, जिन्हें जल्द हटाए जाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *