सिडकुल फैक्ट्री में क्रेन से गिरा मजदूर, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार सिडकुल जशोधरपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए मजदूर की मौत हो गयी है। बताया गया कि आज मंगलवार को सिडकुल जशोधरपुर फैक्ट्री में काम करने वाला घनश्याम की मृत्यु हो गयी । करीब सुबह 7 बजे जब घनश्याम अन्य दिन की तरह काम पर फैक्ट्री पंहुचा तो क्रेन से उसका पैर फिसल गया जिससे उसको गहरी चोट लग गई। उसे प्राथमिक उपचार के लिये कोटद्वार बेस चिकित्सालय लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जहां डा. ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम कराया गया है
कलालघाटी चौकी प्रभारी प्रदुमन नेगी ने बताया कि जशोदपुर कलालघाटी स्थित प्रयाण सरिया फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश के ग्राम छीलावर, थाना कीरतपुर, निवासी घनश्याम पुत्र अशोक कुमार की फैक्ट्री में कार्य करते हुए आज सुबह करीब 7 बजे के्रन पर चढते हुए पांव फिसलने के कारण मृत्यु हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *