कर्ज में डूबे नगर निगम कर्मी ने विषाक्त खाकर जान दी

Spread the love

देहरादून। नगर निगम कर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में कर्ज की वजह से आत्महत्या करना कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की अन्य वजहों की जांच कर रही है। शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि होटल अंबर के कमरे में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मौके पर पहुंची। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक संजीव कुमार पुत्र हुकुम चंद निवासी रेसकोर्स ऑफिसर्स कॉलोनी नगर निगम में काम करता था। वह बुधवार रात को होटल के कमरे में आया था। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें कर्ज की वजह से जान देने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य साक्ष्य के लिए पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों से जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *