नशेड़ी बेटे ने की फावड़े से हमला कर अपनी मां की बेरहमी से हत्या

Spread the love

हरिद्वार। धनपुरा में नशे के आदी बेटे ने मंगलवार को फावड़े से हमला कर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को शौचालय में डालकर फरार हो गया। पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। इस वारदात को लेकर पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धनपुरा गांव निवासी सूरजभान और उसकी पत्नी कमलेश एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत हैं। बताया कि रोजाना की तरह सूरजभान ड्यूटी पर चला गया था। उसका बड़ा बेटा रक्षाबंधन पर्व के चलते अपनी बहन के यहां गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी कमलेश और छोटा बेटा सावन मौजूद थे। पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह अपने घर से भाग रहे युवक सावन के कपड़ों पर खून लगा देखा तो उनका माथा ठनका। इसके बाद पड़ोसी जब सूरजभान के घर के अंदर गए तो देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ था। इसी दौरान उन्हें कमलेश का खून से लथपथ शव शौचालय में पड़ा मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *