नशा उन्मूलन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई

Spread the love

रुद्रपुर। जिला चिकित्सालय एवं डाबर इंडिया की ओर से नगर निगम सभागार में नशा उन्मूलन एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। इसमें नगर निगम के पर्यावरण मित्रों सहित सभी कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिये। गुरुवार को कार्यशाला का शुभारंभ मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने किया। मेयर ने कहा नशा एक सामाजिक बुराई है और इससे लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है। वहीं, अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने कहा नशा मुक्ति अभियान में नगर निगम भी अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।यहां डाबर कंपनी के उप महाप्रबंधक अवनीश यादव, अनुरोध शर्मा, ड़ आशीष त्रिपाठी, नरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, आदित्य कुमार शुक्ला, ड़ संजय रावत, टीना रावत, डोरी सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजू नबीयाल, दीपक गोस्वामी, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश राजोरिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *