नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जीजीआईसी कलालघाटी में एनएनएस शिविर में छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
जयन्त प्रतिनिधि।
भाबर : जीजीआईसी कलालघाटी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत छात्राओं को नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता सच्चिदानंद भारती व विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सच्चिदानंद भारती ने कहा कि जो व्यक्ति समाज सेवा करते हैं उनको बहुत संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जीवन में संघर्ष करके ही व्यक्ति आगे बढ़ता है और समाज को नई दिशा देता है। इसके लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक बहुत अच्छा माध्यम है, इसको हमें परीक्षा पास करने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि सेवा का भाव रखते हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ना है। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजु कपरवाण, डॉ. अजय सिंह नेगी, योग शिक्षिका इन्दु डबराल, मंजु ढौंडियाल, नागेन्द्र नेगी, उर्मिला नेगी, सह कार्यक्रम अधिकारी भावना पांडे, विनीता जोशी, सावित्री रावत, हेमलता बडोला, पीतांबरी रावत, अल्का, सुचिता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *