14 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर महिला गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत झूलापुल के पास एक महिला संदिग्ध हालात में घूमती हुई नजर आई। महिला पुलिस कर्मियों ने आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की और तलाशी ली तो 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान राधा उर्फ चाची निवासी झूलाबस्ती, गाडीघाट के रूप में हुई। महिला ने पूछताछ में बताया कि एक व्यक्ति बरेली से स्मैक खरीदकर लाता है और उसे यहां बेचने के लिए दे देता है। पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश में भी जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *