शराब के नशे में धुत युवकों ने धर्मावाला चौक पर जमकर मचाया उत्पाद, गिरफ्तार

Spread the love

विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में रविवार रात को धर्मावाला चौक पर नशे में धुत युवकों ने एक युवक को सरेराह बुरी तरह से पीट दिया। एक आरोपी ने अपनी कार से टक्कर मार कर युवक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। कार को पीछे करते समय एक अन्य युवक को उससे टक्कर भी लगी। गनीमत यह रही युवक कार के पहिए के नीचे नहीं आया। पुलिस ने हुडदंग मचा रहे धर्मावाला निवासी आरोपी इकराम, शाहपुर निवासी विशाल गोयल, प्रतीतपुर निवासी शाहरुख और अरशद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इकराम की कार को सीज कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *