पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने से छात्रों में उबाल, पुतला फूंका

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड में बीते दिनों आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छात्रों में सरकार के खिलाफ नाराजगी है। शुक्रवार को डीएसबी कलेज के छात्रों ने परीक्षा निरस्त होने और पेपर लीक होने को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि युवा दिवस के मौके पर सरकार ने युवाओं से बड़ा छलावा किया है। शुभम ने कहा जिस तरह उत्तराखंड में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं उसे देखते हुए उत्तराखंड चयन आयोग का नाम बदलकर उत्तराखंड लीक चयन आयोग कर देना चाहिए। आरोप लगाया कि उत्तराखंड में युवाओं को नौकरी देने के नाम पर बड़ा घोटाला चल रहा है। लिहाजा उत्तराखंड में भर्ती घोटाले पेपर लीक मामले में सम्मिलित अधिकारियों और कर्मचारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मोहित बिष्ट, कुनाल सिंह, आदित्य राणा, रोहित नेगी, हिमांशु गंगवाल, सौरव, शाहबाज अंसारी, कुनाल,आयुष ओली, हिमांशु, पंकज राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *