शांति भंग की आशंका के चलते दो लोगों का चालान

Spread the love

काशीपुर। पड़ोसी से दीवार बनाने को लेकर झगड़ा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। जिनका धारा 151 के तहत चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां एसडीएम ने उनको निजी मुचलके पर जमानत देकर छोड़ दिया। शनिवार को बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र के पंजाबी सराय निवासी फैजान पुत्र रफीक, नसीमुद्दीन पुत्र रहमुद्दीन अपने पड़ोसी से दीवार को लेकर झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका के चलते गिरफ्तार कर लिया। दोनों का धारा 151 के तहत चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां एसडीएम ने दोनों को निजी मुचलके पर जमानत देकर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *