अचानक आग लगने से 34 लूठे जलकर राख

Spread the love

 

अल्मोड़ा। मल्लाखोली ग्राम पंचायत में शुक्रवार की दोपहर बाद घास के लूठों में अचानक आग लगने से 34 लूठे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को आवासीय क्षेत्र में फैलने से बचाया। जिनके घास के लूठे अग्नि कांड की भेंट चढ़े हैं उस घर में शादी समारोह का कार्यक्रम भी था। घर के सभी लोग लड़के की बारात में दूसरे गांव गए हुए थे। घर में कुछ महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
रिटायर्ड बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि गांव में पानी की भी समस्या थी। फिर भी ग्रामीणों ने इधर-उधर से कड़ी मशक्कत कर पानी जुटाया और आग को मकानों की ओर फैलने से बचा लिया। लेकिन अग्निकांड में तीन लोगों के मवेशियों के लिए इकट्ठा किया गया पराल और सूखी घास के जलने के बाद मवेशियों के चारे का संकट खड़ा हो गया है। अग्निकांड में मल्लाखोली निवासी गोविन्द सिंह बोरा के 15 लूठे, ठाकुर सिंह बोरा के 12 तथा नंदन सिंह बोरा के 7 लूठे जलने से लाखों की क्षति हुई है। उनका कहना है कि अब उनके पास अपने मवेशियों को खिलाने के लिए बिल्कुल भी चारा नहीं बचा है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *