अंडर-14, 17 और 19 में दुगड्डा ने जीते खो-खो के फाइनल मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत कंडोलिया मैदान में वॉलीबॉल बालक वर्ग की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो के अंडर-14 आयु वर्ग फाइनल में दुगड्डा ने द्वारीखाल, अंडर-17 आयु वर्ग में फाइनल में दुगड्डा ने पोखड़ा, अंडर-19 आयुवर्ग फाइनल में दुगड्डा ने द्वारीखाल को हराया।
अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दुगड्डा ने बीरोंखाल, दूसरे सेमीफाइनल में रिखणीखाल ने नैनीडांडा को हराया। फाइनल में रिखणीखाल ने दुगड्डा को पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में दुगड्डा ने पौड़ी, दूसरे सेमीफाइनल में रिखणीखाल ने नैनीडांडा को हराया। फाइनल में दुगड्डा ने रिखणीखाल को हराया। अंडर-19 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में दुगड्डा ने नैनीडांडा और रिखणीखाल ने बीरोंखाल को हराया। फाइनल में रिखणीखाल ने दुगड्डा को हराया। खो-खो के अंडर-14 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में द्वारीखाल ने एकेश्वर को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में दुगड्डा ने पोखड़ा को हराया। फाइनल में दुगड्डा ने द्वारीखाल को हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में पोखड़ा ने द्वारीखाल, दूसरे सेमीफाइनल में दुगड्डा ने एकेश्वर को हराया। फाइनल में दुगड्डा ने पोखड़ा को हराया। अंडर-19 आयुवर्ग के पहले सेमीफाइनल में दुगड्डा ने पोखडा, दूसरे सेमीफाइनल में द्वारीखाल ने पौड़ी को हराया। फाइनल में दुगड्डा ने द्वारीखाल को हराया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान सिह गुसाईं, अंकित पंवार, दिनेश चौहान, मो. इमरान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *