रांसी पहुंची भगवान मदमहेश्वर की डोली

Spread the love

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की डोली मंगलवार को द्वितीय पड़ाव रांसी पहुंची। यहां भक्तों ने डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। बाबा मदमहेश्वर के कपाट बीते सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए गए थे। इसके बाद डोली ने अपने प्रथम पड़ाव गौंडार में रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह मुख्य पुजारी शिवलिंग ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान को भोग लगाया। इसके बाद डोली अपने दूसरे पड़ाव रांसी के लिए रवाना हुई। दोपहर को डोली रांसी गांव पहुंची, यहां पर डोली का पूरे गांव के ग्रामीणों ने स्वागत किया। रात्रि में डोली ने यहीं विश्राम किया। वहीं, 24 नवंबर को डोली तृतीय पड़ाव गिरिया पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद 25 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इस मौके पर पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रधान वीर सिंह, कुंती देवी, शिव सिंह रावत, मृत्युंजय हीरेमठ, डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी, अरविंद पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *