खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत, दो लोग घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नजीबाबाद-बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग सतपुली गुमखाल के बीच मंगलवार शाम करीब चार बजे कुल्हाड बैंड के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रहे शिवालिक कंपनी का डंपर दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना मेें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को हंस फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली में भर्ती कराया गया है।
एएसआई सोहनलाल टम्टा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया कि हादसे में चालक बाबी (48) पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम अध्याना नकुड सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। वहीं घायलों को खाई से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सतपुली हंस फाउंडेशन हास्पिटल भिजवाया गया। बताया कि घायलों की पहचान शिव कुमार पुत्र संजीव कुमार और सूरज पुत्र जादवीर निवासी यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *