उत्तरकाशी : मोरी टैक्सी यूनियन की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें दुर्गा सिंह चौहान को सर्व सहमति से पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष महिपाल भारती व कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी को चुना गया। दुर्गा सिंह चौहान गत 16 सालों से हरकीदून वैली टैक्सी मैक्स यूनियन मोरी में अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। मोरी हरकीदून टैक्सी यूनियन के पास वर्तमान में 150 से अधिक वाहन पंजीकरण है। बैठक में विरेन्द्र सिंह, देशराज, देवेंद्र सिंह, मोहन राणा आदि थे। (एजेंसी)