पुरोला में दुर्गेश्वर लाल का पुरोला में जोरदार स्वागत

Spread the love

उत्तरकाशी। पुरोला विधानसभा सुरक्षित सीट पर जीत दर्ज करने के बाद पुरोला पहुंचे भाजपा के दुर्गेश्वर लाल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता व आमजन ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाओं व होली के रंगों से विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व होली के रंगों से जीत का जश्न मनाया। पुरोला नगर क्षेत्र में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत के लिए जुटने लगे थी। नवनिर्वाचित विधायक के आगमन पर नौगांव, हुडोली, पुरोला, मोरी, नैटवाड़, सांकरी में मुख्य बाजार में ढोल बाजों के साथ विजय रैली निकाल एक दूसरे पर होली के रंगों से जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने हर-हर मोदी घर घर मोदी, भाजपा जिंदाबाद, दुर्गेश लाल जिंदाबाद के नारे लगाकर खूब जश्न मनाया। विजय जूलूस में जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सतेंद्र राणा, पवन नौटियाल, राजेन्द्र शर्मा, उपेंद्र असवाल, बलदेव रावत, चन्द्रमणि रावत, लोकेश बडोनी, सुनील भंडारी, लोकेश उनियाल, पीएल हिमानी, लोकेंद्र कंडियाल, रामचन्द्र पंवार, भगवान सिंह शर्मा, विनोद असवाल, मीना सेमवाल, नवीन, गंगा सिंह, अजीतपाल, राजपाल पंवार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण थे।
जनता का जताया आभार –
नव निर्वाचित विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पुरोला विधानसभा की जनता के साथ ही पार्टी का धन्यबाद करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत क्षेत्र की तमाम जनता की जीत है जिन्होंने एक गरीब युवा पर भरोसा कर अपना मिथक तोड़ मुझे आशीर्वाद दिया उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लचर दूर संचार,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा के साथ साथ यंहा की प्रातिक सौंदयता के अनुरूप पर्यटन व बागवानी के क्षेत्र में कार्य मेरी प्राथमिकता होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *