दूर संचार की अव्यवस्था से जनता में आक्रोश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में पहले ही भारतीय दूर संचार निगम की बेहतर सुविधा पहले ही लोगों को नहीं मिल पा रही है और रही सही कसर अब अधिकारियों के टाल मटोल के कारण पूरी हो रही है। दूर संचार की अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिवा गैस एजेंसी सतपुली की प्रबंधक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विगत तीन माह से उनका लैण्ड लाइन नम्बर खराब है। इसकी लिखित एवं मौखिक शिक्षक विभागीय अधिकारियों से कई बार कर चुकी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन माह बीतने पर भी समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिस कारण एजेन्सी के उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो वह विभाग के खिलाफ न्यायालय की शरण लेंगी। भारतीय दूर संचार निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने में नाकाम रहा है। इस कारण लोगों का निगम से मोह भंग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *