दुष्कर्म के आरोपियों को मिले कड़ी सजा: मनोज

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व संसदीय सचिव और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने देश और समाज में लगातार बढ़ रही महिला हिंसा और उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक दलित युवती के साथ बलात्कार कर हत्या उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की नाकामयाबी को स्पष्ट प्रदर्शित करती है। प्रशासन और पुलिस यदि मुस्तैद होती तो इस प्रकार की घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटना कथित रूप से सुशासन का दावा करने वाली योगी सरकार पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि इतने दिन से जो वाकया चल रहा है उससे साफ प्रदर्शित होता है कि ताकत के गुमान में कानूनों के पेचों को खत्म करने के लिए आरोपी सबूतों को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। तिवारी ने मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *