दुष्कर्मी भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस कमेटी ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार द्वाराहाट के दुष्कर्म आरोपी भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा अब तक कोई कार्यवाही ना करने के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया। प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा दुष्कर्मी विधायक द्वारा लगातार दो वर्ष से महिला का शारीरिक शोषण किया गया। उसको अपने बच्चे की मां तक बना दिया। इस सबके बाद भी उत्तराखंड सरकार विधायक की इस कुकृत्य की जांच कराने को तैयार नहीं है। इससे ज्यादा और भाजपा का कितना स्तर गिरेगा।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा बिल्कुल सही था। अब भाजपा से अपनी बेटियों को बचाने का वक्त आ गया है।अबला नारी भागी फिर रही है। न्याय के लिए परंतु उसको न्याय नहीं मिल रहा उल्टा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। उसको मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम यश सिंह,हाजी नईम कुरैशी, यशवंत सैनी,अमरदीप रोशन, हाजी रफीखान रवि कश्यप, सतीश कुमार प्रदेश महामंत्री, शुभम अग्रवाल,बीएस तेजियान,कैलाश प्रधान, श्याम सिंह,विशाल राठौड़, पार्षद मेहरबान खान, शाहनवाज कुरेशी, चैधरी बलजीत सिंह, अशोक उपाध्याय, दिनेश पुंडीर, सविता सिंह,सुषमा सहगल, नीलम शर्मा,गार्गी राय, वेद रानी, नीलम धीमान, संतोष पांडे, अरशद ख्वाजा, अनिल शर्मा, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, नवीन शर्मा, राजेश चैहान, शिव कुमार जोशी, अवधेश सैनी, सुधांशु जोशी, आफताब कुरेशी, तीरथ पाल रवि, सुनील कुमार सिंह अशोक साहू, इलियास खान, हितेश चैहान, मनजीतसिंह,आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *