दूसरे दिन भी बंद रहा यमुनोत्री हाईवे

Spread the love

उत्तरकाशी। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर छटांगा ढंगार के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण सोमवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। हाईवे के बंद होने पर प्रशासन ट्रैफिक को गडोली होते हुए डाइवर्ट किया है। यमुनोत्री हाईवे पर छटांगा ढंगार के पास पहाड़ी पर बीती रात में भूस्खलन हुआ। रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया। मलबा हटाने के बाद सोमवार सुबह मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे भारी पत्थरों के कारण प्रशासन ने एहतियातन तीन-चार दिनों के लिए यहां से हाईवे को बंद कर दिया गया और पहाड़ी से लूज पार्ट को हटाने का काम किया जा रहा है। ट्रैफिक को गडोली होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है। जिससे अब यमुनोत्री धाम तथा इससे लगे क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को बड़कोट से गडोली होते हुए जाना पड़ेगा। पहाड़ी से पत्थरों के लगातार गिरने के कारण यहां पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो सकती है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया। बड़कोट एसडीएम चतर सिंह चौहान ने सोमवार को सुबह मौके पर पहुंचकर यमुनोत्री हाईवे पर हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा है कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिस कारण यहां पर आवागम जोखिम भरा हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन तीन-चार दिनों तक के लिए यहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है और भूस्खलन वाले पार्ट को ठीक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *