द्वाराहाट में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए शनिवार को मुख्य चौराहे परसरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाना बेहद गलत है। यह संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ है। कहा कि जब तक मुकदमे वापस नहीं होंगे तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष दिगंबर सिंह बिष्ट ने कहा कि पूरे देश में कोरोना महामारी के बीच महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकारें रैली करने में व्यस्त हैं। नगर अध्यक्ष कमल शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्रवासियों के लिए बनाई गई आर्थिक नीतियां धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। इस दौरान कांग्रेसी नेता निर्मल मठपाल जगत सिंह रौतेला हेमचंद मठपाल जुगल शाह आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *