द्वाराहाट पुलिस ने की ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी

Spread the love

अल्मोड़ा। आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए द्वाराहाट पुलिस ने ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने ग्राम प्रहरियों को वर्तमान समय में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं कोविड नियमों की जानकारी दी। आदर्श चुनाव आधार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के संबंध में तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। इसके अलावा समस्त ग्राम प्रहरियो को 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव ड्यूटी के लिए पूर्ण मनोयोग से शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयारी की हालत में रहने को अवगत कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *