कोटद्वार-पौड़ी

द्वारीखाल प्रमुख ने 31 छात्रों को अध्ययन सामग्री वितरित की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण, जनता इंटर कॉलेज कांडाखाल के चिन्हित छात्रों को स्कूल ड्रेस, कॉपी, बैग, पेन आदि वितरित की। ब्लॉक प्रमुख चिन्हित छात्रों की फीस भी जमा करेगें।
राइंकॉ चाक्यूसैंण में ब्लॉक प्रमुख का प्रधानाचार्य, अभिभावकों ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने राइंकॉ चाक्यूसैंण में अध्ययनरत 19 और जनता इंटर कॉलेज कांडाखाल में अध्ययनरत 12 छात्र-छात्राओं को 2 जोड़ी ड्रेस, 1 जोड़ी जूते, स्कूल बैग, कॉपी पेन वितरित की। प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह बिष्ट ने ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख ने एक अनूठी पहल की है। उनकी उच्च विचारधारा, शिक्षा के प्रति जागरूकता, गरीबों के प्रति सहानुभूति इसका उदाहरण है। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि क्षेत्र के करीब 350 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा उन्होंने उठाया है। ब्लॉक क्षेत्र में कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। इस अवसर पर महावीर सिंह अध्यक्ष पीटीए, जगमोहन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य राइंकॉ चाक्यूसैंण, अर्जुन सिंह कंडारी क्षेपंस, श्रीमती आरती देवी प्रधान छाम, उम्मेद रावत प्रधान सिमल्या, रविंद्र सिंह प्रधान बिरमोली, देवेंद्र बिष्ट प्रधान खजरी, भारत रावत क्षेपंस, श्रीमती नीलम नैथानी ज्येष्ठ प्रमुख, सोम प्रकाश कंडवाल प्रधानाचार्य कांडाखाल जनता इंटर कॉलेज, नीरज कंडवाल प्रधान कांडा, विद्यादत्त भट्ट अध्यक्ष पीटीए, विनोद कंडवाल पूर्व प्रबंधक, राकेश क्षेपंस, श्रीमती आशा देवी प्रधान उडियारी, श्रीमती अनीता देवी प्रधान सुंडल, श्रीमती अनीता देवी प्रधान बडेथ लंगूर, राजेश कुमार मियां प्रधान अवाड, विनोद कंडवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!