बाल वनिता आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म

Spread the love

-दुष्कर्म का आरोपित बालक भी रहता है आश्रम में
-पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
जयन्त प्रतिनिधि।
देहरादून : राजधानी देहरादून के तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपित भी आश्रम में ही रहता है। शहर कोतवाली पुलिस ने आश्रम के प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आश्रम में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं। आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं, लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई थी तो उसने इसकी शिकायत होस्टल वार्डन से की। बालिका से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आश्रम में रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *