कोहरे में ट्राली से भिड़ा ई रिक्शा, आठ लोग घायल

Spread the love

रुड़की()। लक्सर से धनपुरा जा रहा ई रिक्शा घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े गन्ने के ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में ई रिक्शा के चालक समेत आठ लोग घायल हुए। राहगीरों ने सभी को नजदीक के अस्पताल भेजकर इलाज कराया। इनमें से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों को हरिद्वार में भर्ती कराया गया है। धनपुरा (पथरी) निवासी मौहम्मद उस्मान अपनी पत्नी शबीना, बेटे शाहिद, राशिद व बेटी सानिया के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर धामपुर यूपी गए थे। शुक्रवार देर शाम वे वापसी में ट्रेन से लक्सर में उतरे। उनके साथ रिश्तेदार फहीम अहमद और उसकी पत्नी शहजादी भी थी। ट्रेन लेट आने से उन्हें आगे के लिए सरकारी बस या मेटाडोर नहीं मिली, तो वे सुल्तानपुर निवासी मतलूब के ई-रिक्शा पर घर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *