ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

रुद्रपुर। गुरुवार रात आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गढ्ढा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय सुमित पाल ई-रिक्शा चलाक था। गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र में एक युवक बेहोश अवस्था पर पड़ा हुआ मिला। जिसको उसके परिजन दो निजी अस्पताल के बाद जिला अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित के ममेरे भाई राजकुमार ने बताया कि सुमित का मोहल्ले की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो युवती के भाई को पता चल गया। इसके चलते युवती के भाई ने गुरुवार सुबह सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसे युवक ने सुमित को जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी। वही एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि जहरीला पदार्थ से से युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस परिजनों के ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *