रंजिशन हुई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून(। लच्छीवाला में फ्लाईओवर के नीचे 24 दिसंबर की रात संदिग्ध अवस्था में मृत मिले व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी ज्योति ने रायपुर थाने में पति दीपक की हत्या के मामले में जोनी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने जांच के बाद शनिवार को 33 वर्षीय भुवनेश उर्फ जोनी निवासी सीमेंट रोड नदी रिस्पना डालनवाला और 54 वर्षीय नाथीराम निवासी संजय कालोनी न्यू कोतवाली पटेलनगर देहरादून को थानो रोड कोठारी मोहल्ला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाते हैं। सवारी को लेकर दीपक के साथ उनकी कई बार बहस हुई। जिससे दोनों उससे रंजिश रखते थे। 24 दिसंबर वह उसे बहाने से लच्छीवाला ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *